हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 5 साल की सजा

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 03:07 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने दिलीप का दोषी करार देते हुए उसे 5 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 6 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सैक्टर-22 निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत के आधार पर दोषी के खिलाफ वर्ष 2018 को केस दर्ज किया था। 

थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस के अनुसार प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 दिसम्बर 2018 की रात को वह और उसका दोस्त सरवन सैक्टर-22 में सोए हुए थे। इसी दौरान दिलीप वहां पर आया और उन्हें परेशान करते हुए जबरन उनकी रजाई छीनने लगा। इस पर जब उन दोनों ने दिलीप का विरोध किया तो उसने दोनों पर तेजधार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर दिलीप के खिलाफ केस दर्ज किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News