किसानों व मजदूरों के प्रदर्शन रोकने के लिए पंजाब व चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुखों को नोटिस

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़(रमेश) : पंजाब के किसानों ने 15 सितम्बर को मांगों को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, जिसे रोकने को लेकर एक जनहित याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हुई है, जिसमें कहा गया है कि इससे पहले भी किसानों व अन्य संगठनों के धरने-प्रदर्शनों में काफी नुक्सान हुआ है और आम लोगों को भारी परेशानिया उठानी पड़ी हैं, इसलिए किसानों के घोषित प्रदर्शन को रोका जाए। 

पंजाब व चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी करते हुए तालमेल बनाकर स्थिति को संभालने और कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। वहीं कोर्ट ने किसान यूनियनों के नेताओं को भी शुक्रवार को सुनवाई के वक्त कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। जिनमें भारतीय किसान यूनियन (एकता) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह, कारखाना मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष लखविंद्र सिंह व पंजाब संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कंवलप्रीत सिंह हैं। 

चंडीगढ़ कूच करने का किया है ऐलान :
यूनियनों ने जम्मू-कश्मीर से हटाए अनुच्छेद 370 और 35ए का विरोध करने व अन्य मांगों को लेकर चंडीगढ़ तक कूच किए जाने का ऐलान किया है। याचिका में चंडीगढ़ और मोहाली में रहने वाले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग भी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News