10 लाख लोगों की शहादत को याद दिलाएगा कुरुक्षेत्र में बनने वाला स्मारक : सुधा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 08:21 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक पन्नों में ङ्क्षहदुस्तान-पाकिस्तान विभाजन के समय करीब 10 लाख लोगों की शहादत की याद में बनने वाला स्मारक भी स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इन ऐतिहासिक पन्नों में एक नया अध्याय जोडऩे के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में स्मारक निर्माण का कार्य पंचनद स्मारक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

 

 

अहम पहलू यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली लाल किले से 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका दिन के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 14 अगस्त 2022 को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं अपनी पुश्तैनी जमीन बेच कर 1 एकड़ जमीन कुरुक्षेत्र मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट को भेंट की है। विधायक सुभाष सुधा मंगलवार को चंडीगढ़ में 14 अगस्त को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर विधायकों की एक बैठक में बातचीत कर रहे थे। 
 

 

भाजपा विधायकों ने बैठक में बनाई कार्यक्रम की रणनीति  
कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा, यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा, पानीपत से विधायक प्रमोद विज, हांसी से विधायक विनेाद भ्याना, जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा व भारत भूषण भारती ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की अगुवाई में 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के प्रबंधों और तैयारियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे और 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। 
 

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को किया जाएगा आमंत्रित : 
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगेे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री निश्चित रूप से किसी न किसी मोड में जरूर जुड़े रहेंगे। अभी हाल में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मसाना में शहीदी स्मारक ट्रस्ट की जमीन का निरीक्षण किया और संत जनों से कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श भी किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News