13 साल की लड़की गर्भवती, GMCH में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : जी.एम.सी.एच. में वीरवार को 13 साल की एक लड़की की प्रैग्नैंसी का मामला सामने आया है। उसे पलसौरा डिस्पैंसरी से दोपहर 2 बजे रैफर किया गया। फिलहाल वह जी.एम.सी.एच. के गायनी डिपार्टमैंट में एडमिट है। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्ची 23 हफ्ते की गर्भवती है। 

स्टाफ के मुताबिक बच्ची से पूछताछ की जा रही है कि किसने उसके साथ गलत काम किया था। हालांकि बच्ची अभी सहमी हुई है और वह कुछ भी बता नहीं पा रही। रेयर केस होने के कारण इसे एम.एल.सी. केस में डाला गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम तय करेगी कि बच्ची का ट्रीटमैंट व दूसरा प्रोसैस कैसे किया जाएगा। बच्ची कैसे गर्भवती हुई, इसके बारे में उसके माता-पिता को भी नहीं पता। 

वहीं, पुलिस ने बताया कि फिलहाल जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ यू.पी. में रेप किया गया था। चंडीगढ़ पुलिस केस की जांच से संबंधित दस्तावेज तैयार कर जल्द ही यू.पी. पुलिस को सौंपेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News