किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों को उनके हितों से कोई लेना-देना नहीं : दलाल

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 08:14 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो और वह आॢथक रूप से सशक्त और मजबूत बनें। कृषि मंत्री ने यह बात उनके आवास पर किसानों की समस्याओं को लेकर मिलने आए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से कही। 

 


गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी और बढ़ी बिजली दरों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं सुनने के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं और समाधान के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों को उनके हितों से कोई लेना-देना नहीं। इसलिए किसानों को भलीभांति समझना चाहिए कि भाजपा सरकार ही उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News