द गोल्डन लीफ और पिरामिड स्पा में चल रहा था देह व्यापार,डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल ने मारा छापा, मालिक और मैनेजर समेत चार काबू

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज): सैक्टर-8 में दो स्पा की आड़ में जमकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। डिस्ट्रिक्ट क्राइम ने सैक्टर-8 स्थित द गोल्डन लीफ स्पा और पिरामिड स्पा में छापा मारा। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल की टीम ने 18 युवतियों को रेस्क्यू किया जिनसे जबरदस्ती देहव्यापार करवाया जा रहा था। ज्यादातर लड़कियां, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की रहने वाली थी। डिस्ट्रिक्ट काइम सैल की टीम ने द गोल्डन लीफ स्पा के मैनेजर सैक्टर-45 निवासी गुरमीत, पिंजौर के सूरजपुर अतीक अहमद और पिरामिड स्पा के मालिक पंचकूला के सैैक्टर-12 विनोद उर्फ विक्की, सैक्टर-26 निवासी विकास के रूप में हुई। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल की टीम ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

 

 

 

डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल के डी.एस.पी. दविंदर शर्मा के नेतृत्व में इंस्पैक्टर नरिंद्र पटियाल पुलिस टीम के साथी जी20 मीटिंग को लेकर सैक्टर-8 की मार्कीट में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि द गोल्डन लीफ स्पा और पिरामिड स्पा में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. दविंदर शर्मा ने रेड मारने के लिए पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने पहले द गोल्डन लीफ स्पा में ग्राहक बनाकर भेजा। ग्राहक ने सपा सैंटर में जाकर मैनेजर गुरमीत और अतीक अहमद से बातचीत की। दोनों ने लड़कियां दिखाकर जाली ग्राहक से रुपए लिए तो डी.एस.पी. दविंदर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने स्पा सैंटर के अंदर से 9 लड़कियों को रेस्कयू किया। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल की टीम ने मैनेजर सैक्टर-45 निवासी गुरमीत, पिंजौर के सूरजपुर अतीक अहमद को गिरफ्तार किया। इसके बाद इंसपैक्टर नरेंद्र पटियाल ने पुलिस टीम के साथ बोगस ग्राहक भेजकर पिरामिड स्पा में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने स्पा सैंटर से 9 लड़कियों को रेस्कयू कर मालिक पंचकूला के सैैक्टर-12 विनोद उर्फ विक्की और सैक्टर-26 निवासी विकास को गिरफ्तार किया। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

शहर के ज्यादातर सपा में चल रहा है धंधा
चंडीगढ़ में ज्यादातर सपा सेेंटरों में देह व्यापार का धंधा जोरो पर चल रहा है। सपा सेंटर चलाने वाले मालिक व मेनेजर लड़कियों को बाहर से हायर करके लाते है और उनसे देह व्यापार करवाते है। डिस्ट्रिक क्राइम सेल अब देह व्यापार करवाने वाले सपा सेंटरों पर छापेमारी करेगी। सूत्रों से पता चला है कि ज्यादातर सपा सेंटर की बीट बाक्स जवानों और अन्य अधिकारियों के साथ सांठगांठ है। इसी के चलते पुलिस इन्हें पकड़ती नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News