‘बूम बॉक्स क्लब में पुलिस का छापा, एक हुक्का जब्त, मैनेजर गिरफ्तार’

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 12:26 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): डिस्को और क्लबों में हुक्का सर्व करने वालों के खिलाफ सैक्टर-3 थाना पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी अभियान के चलते पुलिस ने सैक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स क्लब में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को क्लब में स्टाफ हुक्का सर्व करते हुए मिला। पुलिस ने हुक्का जब्त कर मैनेजर रामदरबार निवासी हरविंदर सिंह को डी.सी. के आदेशों की अवेहलना करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बना लिया मौके का वीडियो
सैक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह को शुक्रवार को सूचना मिली कि सैक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स क्लब में स्टाफ युवकों को हुक्का सर्व कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेर सिंह ने क्लब में छापा मारने के लिए ए.एस.आई. सतीश कुमार, हैड कॉन्स्टेबल अजयपाल सिंह उर्फ पाली समेत अन्य पुलिस जवानों की टीम बनाई। ए.एस.आई. सतीश कुमार ने इंस्पैक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में बूम बॉक्स क्लब में छापा मारा, जहां पर युवकों को हुक्का सर्व किया जा रहा था। पुलिस ने इसका वीडियो बना लिया। जांच में पता चला कि क्लब में हुक्का मैनेजर हरविंदर सिंह के कहने पर सर्व किया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का जब्त कर मैनेजर हरविंदर को गिरफ्तार कर उस पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News