फायरिंग मामले में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति मनु दुबे ने इन्क्वायरी ज्वाइन की

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 09:13 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के पति समेत पांच लोगों पर दर्ज मारपीट और फायरिंग के मामले में वीरवार को दीपा दुबे का पति पुलिस जांच में शामिल हुआ। पुलिस ने मनु दुबे को जांच में शामिल होने के लिए समन दिया हुआ था। मनु दुबे पत्नी दीपा दुबे के साथ सैक्टर- 11 पुलिस स्टेशन में पहुंचा था। वीरवार को पुलिस ने उन्हें इन्कवायरी ज्वाइन कराने के साथ ही बुधवार 24 फरवरी का सम्मन देते हुए दोबारा हाजिर होने के लिए कहा है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार जेंटा और निखिल को कोर्ट में पेश किया। पुुुलिस ने फरार आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

 


तरसेम ने अपने पिस्टल से चलाई थी गोली 
सूत्रों की माने तो रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वारदात के दौरान जिस हथियार से फायरिंग की गई थी, वह वारदात में फरार चल रहे आरोपी तरसेम का था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन फायरिंग भी तरसेम ने ही की थी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बता दी है। सैक्टर-11 थाना पुलिस फरार चल रहे आरोपी तरसेम समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी करने में जुटी है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के पति मनु दुबे के अलावा उनके ही पक्ष में बवाल करने वाले जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस जेंटा और निखिल को गिरफ्तार कर चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News