साढ़े 7 करोड़ की हैरोइन समेत महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 09:17 PM (IST)

डेराबस्सी,(गुरप्रीत): डेराबस्सी पुलिस ने नाके के दौरान एक महिला को एक किलो पांच सौ ग्राम हैरोइन समेत काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान सोमा निवासी गांव सलेमपुर जिला जगराओं के रूप में हुई है। महिला से बरामद हैरोइन की कीमत 7 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डी.एस.पी. गुरबख्श सिंह ने बताया कि डेराबस्सी पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव जवाहरपुर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक महिला एक बैग लेकर अंबाला से डेराबस्सी की ओर आ रही थी। वह पुलिस को देख पीछे मुडऩे लगी। पुलिस ने महिला को शक के आधार पर रोका। 

 

 

इसके बाद उन्होंने डी.एस.पी. नार्कोटिक्स मोहाली राहुल भारद्वाज को मौके पर बुलाया और महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत 7 करोड़ 50 लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान जगराओं जिले के सलेमपुर गांव की रहने वाली सोमा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News