पुलिस कम्पलेंट अथॉरिटी ने चंडीगढ़ पुलिस पर कार्रवाई के लिए प्रशासक को लिखा पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई चंडीगढ़ पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी के आदेशों की नहीं मान रही है। इसी रवैये से नाराज चंडीगढ़ पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी (पी.सी.ए.) के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के प्रशासक को पत्र लिखा है। पत्र में अथॉरिटी के अधिकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस पर एक्शन लेने को कहा है। मामले की सुनवाई 11 फरवरी को होगी। 

सैक्टर-21 निवासी डॉ. मोहित दीवान ने चंडीगढ़ पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी में सैक्टर-19 थाना प्रभारी अश्वनी अत्री और जांच अधिकारी रिटायर्ड इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आई.पी.एस. राकेश अस्थाना के इशारे पर तत्कालीन डी.जी.पी. लूथरा ने उनसे 50 लाख रुपए उनकी विदेशी मरीज को दिलवाने चाहे, जिसके लिए डी.एस.पी. सतीश कुमार और तत्कालीन एस.एच.ओ. अश्वनी ने हर तरह की कोशिश की। 

उन्हें काफी परेशान किया गया। कभी उनके घर पुलिस भेजी गई तो कभी उन्हें पुलिस मुख्यालय ले जाकर डी.जी.पी. के कमरे में धमकी दी गई। सैक्टर-19 थाना प्रभारी अश्वनी अत्री और जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने पद का दुरुपयोग कर डॉक्टर पर ही मामला दर्ज किया था।

एस.एस.पी. की जगह इंस्पैक्टर पेश, कहा अभी कागजात देने का फैसला नहीं लिया :
चंडीगढ़ पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी ने मामले की सुनवाई करते हुए डॉक्टर के खिलाफ महिला द्वारा दी गई सारी शिकायतें पुलिस विभाग को पेश करने के आदेश दिए थे। चंडीगढ़ पुलिस की एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले के बिहाफ पर इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह अथॉरिटी में पेश हुए। इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने 

पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी  को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने अभी तक अथॉरिटी के सामने कागजात पेश करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। अथॉरिटी ने कहा कि इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायतकत्र्ता युवराज खिलाफ जसपाल मामले में भी 3 दिसम्बर 2019 को एफ.आई.आर. पेश करने के लिए क हा था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में भी कोई रिकार्ड नहीं पेश किया।

कागज मांग सकती है :
चंडीगढ पुलिस कंप्लैंट अथोरिटी के अधिकारियों ने आदेश में कहा कि प्रशासन द्वारा जारी 14 फवरी 2017 की नोटिफिकेशन  के तहत मामले की सुनवाई के लिए किसी भी विभाग से कागजात मंगवा सकती है। 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मामले में कागजत पेश न करने पर नोटिफिकेशन की उल्लंघना की है। इसके चलते चंडीगढ़ पुलिस कंप्लैंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के प्रशासन को पत्र लिखा है। 

सी.बी.आई. के पूर्व विशेष निदेशक पर लगे थे आरोप :
सैक्टर-21 निवासी डॉक्टर मोहित दीवान ने सी.बी.आई. के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर पचास लाख रुपए ठगने के आरोप लगाए थे। डाक्टर ने मामले की शिकायत सी.बी.आई. को दी थी। 

डाक्टर ने चंडीगढ़ के पूर्व डी.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा, दिल्ली वापस जा चुके डी.एस.पी. सतीश कुमार और इंस्पैक्टर अश्वनी पर भी आरोप लगाए थे। प्रशासक के सलाहकार ने मामले की जांच विजीलैंस से करवाने के आदेश दिए थे। डॉक्टर दीवान ने सी.बी.आई. के विशेष निदेशक के खिलाफ सितंबर 2019 को शिकायत दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News