प्लाज्मा थैरेपी : GMCH ने ICMR को भेजा प्रोजैक्ट

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : पी.जी.आई. के बाद अब जी.एम.सी.एच. 32 भी कोरोना मरीजों के ट्रीटमैंट के लिए प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल की योजना बना रहा है। जी.एम.सी.एच. 32 डायरैक्टर प्रो. बी.एस. चबन ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी को लेकर उन्होंने आई.सी.एम. आर. को अप्रोच किया है। 

डिपार्टमैंट ने ग्रयल का एक प्रोजैक्ट आई.सी.एम.आर. को भेजा है। अगर जी.एम.सी.एच. 32 को अप्रूवल मिलता है तो शहर में दो मैडीकल संस्थान हो जाएंगे, जो कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा थैरेपी को लेकर काम करेंगे। डॉ. चवन कहते हैं कि प्रोजैक्ट को क्लीनिकल एरिया से सुझाव लिए गए हैं। हॉस्पिटल के पास सारी सुविधाएं मौजूद हैं, जो ट्रायल के लिए जरूरी हैं। 

पी.जी.आई. को लगेगा वक्त :
पी.जी.आई. ब्लड ट्रांसफ्यूज़न डिपार्टमैंट के हैड डॉ. रत्ती राम कहते हैं कि प्लाज्मा थैरेपी के इससे पहले सार्स और इबोला जैसी घातक बीमारियों के इलाज में कारगर साबित हुई है लेकिन कोरोना मरीजों पर इसका या असर होगा, यह कहना जल्दबाजी होगी। 

जहाँ तक हमारा सवाल है तो हम ठीक हो चुके मरीजों के साथ संपर्क में हैं लेकिन इसके लिए हमें वक्त लगेगा। पोस्ट रिकवरी मरीज को 28 दिन होने चाहिए। मरीज का कंसेंट भी जरूरी है। एक-दो हफ्ते में हम इसे शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसके रिजल्ट आने में अभी वक्त लगेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News