नशे में युवक ने दोस्त को मारी गोली, PGI में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 10:10 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : नशे में धुत युवक ने सैक्टर-25 स्थित घर में मारपीट में बचाव कर रहे दोस्त को गोली मार दी। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. व सैक्टर-11 थाना पुलिस ने घायल को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। घायल की पहचान डड्डूमाजरा निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई। 

सैक्टर-11 थाना पुलिस ने घायल की बहन की शिकायत पर गोली चलाने वाले सैक्टर-25 निवासी विजय कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बता दें कि सैक्टर-25 निवासी विजय कुमार के घर पर दोस्त प्रवीण, सूरज, विक्की और राजकुमार शुक्रवार रात डेढ़ बजे शराब पी रहे थे। 

इस दौरान किसी बात को लेकर विजय की सूरज से बहस हो गई। दोनों में हाथापाई भी हुई। प्रवीण ने बीच बचाव किया तो विजय ने उसे देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली प्रवीण के निचले हिस्से में लगी और वह लहूलुहान हो गया। सैक्टर-11 थाना पुलिस और सैक्टर 24 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा निकालने के बाद विजय ने दोस्तों को पार्टी दी थी।

साथ छोडऩे को लेकर हुई बहस :
संदीप का साथ छोडऩे के लिए सूरज ने प्रवीण को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। बता दें कि विजय की सूरज के साथ पुरानी रंजिश थी। इस बीच विजय और सूरज आपस में भिड़ गए। विजय ने देसी कट्टा निकालकर सूरज को मारने लगा तो बीच बचाव कर रहे प्रवीण को गोली लग गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News