‘हरियाणा में 259 नए कोरोना केस, 4 मौतें’

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 10:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में मंगलवार को 23721 सैंपल लिए गए जिसमें 259 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 4 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 263571 पहुंच गया है।

 

जबकि 257952 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.87 फीसदी हो गया है। मंगलवार को 300 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2927 मौतें हो चुकी है। मौतों की बात करें तो मंगलवार को फरीदाबाद में 1, करनाल में 1, कुरुक्षेत्र में 1 और झज्जर में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 409291 लोग हो चुके हैं। जबकि 273775 लोग निगरानी में हैं।

वहीं अब तक 4668127 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4398470 नैगेटिव पाए गए है। अभी 6086 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 135516 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News