चार दिन में फिर बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्या

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 09:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): पिछले 6 दिनों में एक बार फिर कोरोना के एक्टिव केस 800 हो गए हैं। 2 नवम्बर तक एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 593 तक पहुंच गया था लेकिन पिछले 4 दिनों से लगातार इजाफा हो रहा है, जिसने एक बार फिर शहर में एक्टिव मरीज बढ़ा दिए हैं। शनिवार को 98 लोगों में कोरोना पाया गया। इनमें 54 पुरुष और 44 महिलाएं हैं। पिछले 24 घंटे में 1180 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 127 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। अब शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार के पार चली गई है। अब मरीजों का आंकड़ा 15025 हो गया है। पिछले 4 दिनों में अब तक 421 लोग पॉजीटिव आ चुके हैं।

दो मरीज़ों की मौत
नए मरीजों के साथ ही 2 मरीजों की मौत भी कन्फर्म हुई है। दोनों मरीज पुरुष थे। पहली मौत 75 साल के बुजुर्ग की हुई। मरीज सैक्टर-40 का रहने वाला था। उसे कोविड इन्फैक्शन के साथ ही हाइपरटेंशन और डायबटीज भी था। दूसरी मौत सैक्टर-38 के रहने वाले 60 वर्षीय पुरुष की हुई। मरीज की मौत मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या 232 हो गई है।

नवम्बर में अब तक इतने केस आए 
तारीख                     मरीज
7 नवम्बर                   98
6 नवम्बर                  133
5 नवम्बर                   96
4 नवम्बर                   94
3 नवम्बर                   86
2 नवम्बर                  65
1 नवम्बर                   61
कुल संख्या                633


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News