युवक के मुंह पर साथी ने मारा मुक्का, जबड़े में आया फैक्चर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : आईलेट्स की कोचिंग लेकर सैक्टर-17 स्थित इंस्टीच्यूट से बाहर निकले युवक पर रंजिश के चलते साथी ने मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उसके जबड़े में फैक्चर आ गया। घायल युवक ने सैक्टर-25 स्थित डैंटल अस्पताल में मैडीकल करवाकर मुक्का मारने वाले आरोपी महेंद्रगढ़ निवासी गुरजोत सिंह के खिलाफ सैक्टर-17 थाने में शिकायत थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने करनाल निवासी शोभित अरोड़ा की शिकायत पर आरोपी गुरजोत पर मामला दर्ज कर लिया। 

शोभित अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-17 स्थित ब्रिटिश इंस्टीच्यूट में आईलेट्स की कोचिंग ले रहा है। 14 फरवरी को वह कोचिंग लेकर इंस्टीच्यूट से बाहर निकाला था। इतने में उसके साथ कोचिंग लेने वाले उसके साथी गुरजोत ने मुंह पर जोरदार मुक्का मारा। उसके मुंह से खून निकलने लगा और दांत हिल गए।

वह जी.एम.सी.एच. में गया तो डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे अगलेे दिन सैक्टर-25 स्थित डैंटल क्लीनिक में रैफर कर दिया। वहां पर चैकअप के दौरान पता चला कि मुक्का लगने से उसके जबड़े में फैक्चर आ गया है। मैडीकल रिपोर्ट मिलने के बाद अरोड़ा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News