पार्सल स्पैशल ट्रेन के 3 मई तक बढ़ाए फेरे

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): अम्बाला मंडल उत्तर रेलवे द्वारा आवश्यक वस्तुओं को नागरिकों तक पहुंचाने हेतु एक, दो ,तीन या पांच पार्सल यान की विशेष पार्सल गाडिय़ों का संचालन लॉकडाऊन अवधि तक के लिए किया जा रहा था, जिसे आदेशानुसार अब 3 मई तक बढ़ाया दिया गया है। 

 

कालका से 3 मई तक प्रतिदिन 20.00 बजे चलेगी और अम्बाला 21.50 बजे पहुंचेगी और अम्बाला से 4 मई तक प्रतिदिन 4.00 बजे चलकर 5.50 बजे कालका पहुंचेगी और मार्ग में दोनों दिशाओं में चंडीगढ़ स्टेशन पर ठहराव लेगी। इसमें 1 पार्सल यान और 1 एस.एल.आर. होंगे। बांद्रा टर्मिनस  से पार्सल ट्रेन 17 अप्रैल, 20, 22, 24, 26, 28, 30 अप्रैल और 2 मई को 20.00 बजे चलेगी और अम्बाला 00.50 पर पहुंचेगी और आगे लुधियाना जाएगी। इसमें 5 पार्सल यान और 1 एस.एल.आर. होंगे। 

 

वहीं, इसके अलावा लुधियाना से दिनांक 17, 19, 22, 24, 26, 28, 30 अप्रैल, 2 मई और 4 मई को 23.30 बजे चलेगी और अम्बाला 01.10 बजे पहुंचेगी। मुंबई सैंट्रल से स्पैशल पार्सल ट्रेन 18 अप्रैल,19, 21, 23, 25, 27, 29, 1 मई और 3 मई को 19.45 पर चलेगी और बङ्क्षठडा 00.20 बजे पहुंचेगी और आगे फिरोजपुर जाएगी। इसमें 5 पार्सल यान और 1 एस.एल.आर. होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News