6.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा में 3 अक्तूबर से हैफेड द्वारा धान की खरीद की जा रही है और अब तक राज्यभर में हैफेड को आबंटित 127 मंडियों और खरीद केंद्रों से 6.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जो राज्य में 19.83 लाख मीट्रिक टन धान की कुल खरीद का लगभग 32 प्रतिशत है और इससे 60,000 से अधिक किसानों को लाभ मिला है। यह खरीद 15 नवम्बर तक चलेगी।

 


हैफेड के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास द्वारा एम.एस.पी. पर धान की खरीद की समीक्षा के लिए मंडियों का दौरा किया गया है। हैफेड राज्य की खरीद एजैंसियों में से एक के रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर धान खरीद रहा है। हैफेड द्वारा एम.एस.पी. पर धान की खरीद की समीक्षा के लिए उन्होंने बरवाला, मुलाना, मुस्तफाबाद और जगाधरी मंडियों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। मंडियों से अब तक 50 प्रतिशत धान उठा लिया गया है और कस्टम मिङ्क्षलग के लिए विभिन्न चावल मिलों को आबंटित भी कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News