PGI में इस साल का 24वां ऑर्गन ट्रांसप्लांट, मोहिंद्र के ऑर्गन 5 लोगों को किए ट्रांसप्लांट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. में मंगलवार को इस साल का 24वां ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया गया। 43 साल के मोहिंद्र पाल का ब्रेन डैड होने के बाद फैमिली ने उनके ऑर्गन डोनेट कर दिए। इसके बाद उनकी किडनी, लिवर व कॉर्नियां पी.जी.आई. में जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट किए हैं। 3 लोगों को जहां एक नई जिंदगी मिली है, वहीं 2 लोगों को आंखों की रोशनी मिली है। 

इस महीने का पहला ब्रेन डैड मामला :
पी.जी.आई. में यह इस महीने का पहला ब्रेन डैड केस है इससे पहले पिछले महीने 2 ब्रेन डैड मरीजों की बदौलत 12 लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए गए।

9 अक्तूबर को हुआ था एक्सीडैंट, 11 को किया ब्रेन डैड डिक्लेयर :
मोहिंद्र नवांशहर के रहने वाले थे जिनका 9 अक्तूबर को एक्सीडैंट हुआ था। एक्सीडैंट के बाद इलाज के लिए उन्हें लोकल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें उसी दिन पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। 

वह पछले कई दिनों से वैंटीलेटर पर थे। इलाज के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। सभी नियमों को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें 11 अक्तूबर को ब्रेन डैड डिक्लेयर कर दिया था जिसके बाद पत्नि कश्मीर कौर व मोहिंद्र के भाई रूप लाल ने उनके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया।

छोड़ गया दो बच्चे :
मोहिंद्र अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों 12 साल की बेटी व 7 साल का बेटा छोड़ गए। पत्नी कश्मीर कौर ने कहा कि ये उसके लिए बहुत मुश्किल समय है। उनके जाने का दुख मेरे लिए असहनीय है और उनके अंगदान का फैसला करना और भी मुश्किल था। बावजूद इसके मैंने वही किया जो सही था। कम से कम उन लोगों को तो नई जिंदगी मिले जो जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News