जी.एम.एस.एच. 16 में सोमवार से तीन डिपार्टमैंट की ओ.पी.डी. सेवा शुरू

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 09:58 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): कोरोना के मरीजों में कमी को देखते हुए शहर के तीन बड़े हॉस्पिटल में से एक जी.एम.सी.एच. सैक्टर-16 हॉस्पिटल ओ.पी.डी. सर्विस सोमवार से शुरू करने जा रहा है। हांलाकि लॉकडाऊन के वक्त से हॉस्पिटल में तीन डिपार्टमैंट गायनी, पैडिएट्रिक और मैडिसन की ओ.पी.डी. सर्विस चल रही थी। अब इन सर्विस में तीन और डिपार्टमैंट को जोड़ दिया गया है। स्किन, सर्जरी और ऑर्थोपैडिक डिपार्टमैंट में सेवाएं ले सकेंगे। मैडीकल सुपङ्क्षरटैंडैंट डॉ. वी.एस. नागपाल के अुनसार तीनों डिपार्टमैंट में मरीजों की कैपिंग की गई है। 50 मरीज हर डिपार्टमैंट में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सब कुछ ठीकठाक रहा तो मरीजों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। 
 

 

पहले रोजाना आते थे 900 मरीज
फिलहाल तीनों डिपार्टमैंट में 50 मरीज लेने की बात कही गई है लेकिन कोरोना से पहले स्किन में 300 से 350, सर्जरी में 150 से 200, ऑर्थो में 350 मरीज रोजाना रजिस्टर किए जाते थे। डॉ. नागपाल ने बताया कि कोविड की वजह से बहुत से मरीजों कि सर्जरी को टाल दिया गया था। ऐसे में अब सर्जरी वाले मरीजों को ही पहल देंगे। रोजाना हॉस्पिटल में 35 के करीब मेजर सर्जरी होती हैं, जिन्हें पहले देखा जाएगा।
बिना मास्क के नहीं होगी एंट्री
डिप्टी मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डॉ. परमजीत ने कहा कि हॉस्पिटल में ओ.पी.डी. को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। बिना मास्क के किसी की एंट्री नहीं होगी। बिना मास्क वाले लोगों की मास्क दिए जाएंगे। सैनीटाइजर हर गेट पर होंगे। सोशल डिस्टैंसिंग के लिए इंतजाम किए गए हैं। लिफ्ट का कम से कम इस्तेमाल करने की कोशिश होगी। एंट्री और एग्जिट अलग-अलग गेट से होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News