कस्टमर केयर पर किया फोन तो खाते से निकाले  9999 रुपए

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 08:10 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): सैक्टर-15 निवासी महिला द्वारा अपने एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के दौरान उनके साथ 9999 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। महिला ने शिकायत सैक्टर-14 पुलिस थाने में दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।  सैक्टर-15 निवासी सुनीता चावला ने शिकायत में बताया कि पी.एन.बी. बैंक खाते से एस.बी.आई. में 20 हजार रुपए गूगल पे के  माध्यम से ट्रांसफर करने की कोशिश कर रही थी।

 

पैसे ट्रांसफर तो नहीं हो रहे थे। लेकिन पी.एन.बी. के खाते से पैसे कट गए। इसके बाद महिला ने बेटे राज कुमार को बताया। महिला के बेटे ने  गूगल पे कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर ऑनलाइन सर्च किया और कॉल कर पूरी जानकारी दी। बेटे को मोबाइल में एक एप डाऊनलोड करने को कहा, ताकि पैसे वापस मिल सकें। आरोपी के कहने पर मोबाइल में एप डाऊनलोड किया और कुछ मिनट बाद ही एस.बी.आई. बैंक खाते से 9999 रुपए डैबिट होने का मैसेज आया। शिकायतकत्र्ता ने बैंक में फोन कर बैंक खाते, ए.टी.एम. को ब्लॉक करवाया और शिकायत पुलिस में दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikram Thakur

Recommended News

Related News