एयर शो के लिए टिकट बुकिंग शुरु, दो दिन सुखना लेक पर नहीं कर पाएंगे सैर

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 09:07 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। सुखना लेक पर 6 और 8 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। लोग पर्यटन विभाग के ''चंडीगढ़ टूरिज्म'' मोबाइल एप से टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रशासन ने इसे लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही एयर शो लोग सुखना पर सैर नहीं कर पाएंगे। इन दोनों दिन लेक सैर व घूमने आने वाले लोगों के लिए बंद रहेगी। सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। प्रशासन के अनुसार ऐयर शो के दौरान लोग न बैग ले जा सकेंगे और न खाने पीने का सामान। सिर्फ पानी की बोतल ले जाने की मंजूरी होगी, लेकिन सिर्फ पारदर्शी। लोग लेक पर सिर्फ सीटीयू की बस से ही पहुंच सकते हैं। निजी गाड़ियां पिकअप प्वाइंट पर छोड़नी होगी।

       

 

प्रशासन की योजना के अनुसार लोग सबसे पहले मोबाइल एप से टिकट बुक करेंगे। टिकट फ्री होगी, लेकिन बसों की शटल सेवा के लिए उन्हें 20 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। एक मोबाइल से दो लोगों के लिए टिकट बुक की जा सकेगी। दोनों लोगों को अपनी आईडी लेकर आना होगा, जिसकी बस में बैठते वक्त जांच होगी। उसी दौरान टिकट भी स्कैन होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है। प्रशासन ने शहर में 11 जगहों पर पिकअप प्वाइंट बनाए हैं। लोगों को उन पिकअप प्वाइंट्स तक किसी भी तरह से पहुंचना होगा। उसके बाद सीटीयू की बस में बैठकर लोग सुखना लेक तक पहुंचेंगे। लोग उन सभी पिकअप प्वाइंट्स को मोबाइल एप पर टिकट को बुक कराते समय चुन सकेंगे। इसके अलावा जिस पिकअप प्वाइंट को वह चुनेंगे, उसके साथ ही उन्हें सुखना लेक पर बैठने के लिए जोन का आवंटन होगा। लोगों के बैठने के लिए प्रशासन ने सुखना लेक को 7 जोन में बांटा है। यहां तक लोग सीटीयू की बस से ही पहुंच सकेंगे।

 

 

4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, रक्षामंत्री भी आएंगे :
8 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुख समेत कई पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज, कई मंत्री, अधिकारी व अन्य उपस्थित रहेंगे। इसलिए 8 अक्टूबर को पूरे शहर में सुरक्षा बेहद कड़ी होगी। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि 8 अक्टूबर को शहर में कुल 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 12 सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात रहेंगी। सुखना लेक के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 पुलिस नाके लगेंगे, जो लोगों को गाइड करेंगे। पंजाब और हरियाणा से भी कार्यक्रम में कई अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए दोनों राज्यों से अधिकारी बुलाए गए हैं, ताकि व्यवस्था को अच्छे से संभाला जा सके।

 

 

4:30 बजे तक चलेगा एयर शो :
लेक पर दोनों दिन दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक एयर शो चलेगा, इसके लिए लोगों को उनके पिकअप पॉइंट पर सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच पहुंचना होगा। क्योंकि इसके बाद जो लोग भी पहुंचेंगे, उन्हें सीटीयू की बस सुखना लेक तक नहीं लेकर जाएगी। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि पिकअप प्वाइंट्स से हर मिनट सीटीयू की बसें सुखना लेक तक जाएंगी। इसके लिए सीटीयू की 350 से ज्यादा बसों को लगाया गया है। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से बनाए गए हर जोन की अधिकतम क्षमता तय की गई है। इस तरह कुल 33000 लोग एक साथ सुखना लेक पर एयर शो को देखेंगे। जिस भी जोन में बैठने की क्षमता पूरी हो जाएगी, मोबाइल ऐप पर उसकी बुकिंग अपने आप बंद हो जाएगी। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सभी जोन से एयर शो अच्छे से दिखेगा।

 

 

ऐसे होगी एंट्री -
सुखना लेक को सात जोन में बांटा गया है और साथ ही शहरवासियों को वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों तक लोगों को आना होगा, जहां से सीटीयू बसों की शटल सर्विस के जरिए लोगों को सुखना लेक के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

 

 

पार्किंग लोकेशन, पिकअप प्वाइंट्स                                          पार्किंग का नाम        अलॉटेड जोन        ड्रॉप ऑफ प्वाइंट्स

1. सेक्टर-26

-स्ट्राॅबेरी फिल्ड स्कूल

-वाटस वर्कस के पास ओपन स्पेस

-पॉलीटेक्निक फुटबाल (ग्राउंड गेट नंबर 1)                                 एएल-1                      जोन-2                      डी-2 (स्टेयर्स नंबर-2)

2. परेड ग्राउंड और शिवालिक व्यू होटल के पास

ओपन ग्राउंड                                                                        एएल-2                                                 

3. रैली ग्राउंड सेक्टर-25                                                        एएल-3                      जोन-3                      डी-3 (स्टेयर्स नंबर-3)

4. मंडी ग्राउंड सेक्टर-43                                                       एएल-4                      जोन-4                      डी-4 (स्टेयर्स नंबर-4)

5. सेक्टर-34 मेला ग्राउंड                                                      एएल-5                          -                                    -

6. रेलवे कॉलोनी ग्राउंड मनीमाजरा                                         एएल-6                          -                                    -

7. हाउसिंग बोर्ड लाइन प्वाइंट से लेकर      

फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट तक का एरिया                              एएल-7                         जोन-5                      डी-5 (स्टेयर्स नंबर-5)

8. हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा के सामने दशहरा ग्राउंड                  एएल-8                              -                                           -

9. उप्पल सोसाइटी के सामने पार्किंग एरिया                            एएल-9                             जोन-6                      डी-6 (स्टेयर्स नंबर-6)

10. कलाग्राम बैठक रेस्टोरेंट्स के पास ओपन ग्राउंड                 एएल-10                             -                                    -

11. ललिल होटल और डीटी मॉल आईटी पार्क के

पास पार्किंग                                                                     एएल-11                            जोन-7                      डी-7 (स्टेयर्स नंबर-7)       

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News