‘मंत्री ढांडा ने पोषण कैलेंडर किया जारी’

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 10:08 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर-2021 का अनावरण किया। ढांडा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान से संबंधित जानकारी पर आधारित एक टेबल कैलेंडर-2021 भी जारी किया।

 

उन्होंने बताया कि यह टेबल कैलेंडर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगा। इस पोषण कैलेंडर में बच्चों के उचित पोषण व आहार तथा स्वास्थ्य से संबंधित उचित जानकारी के साथ-साथ लड़कियों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा को पूरा करवाने, किशोरियों को जागरूक करने, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की पूरी जांच, संतुलित आहार और उन्हें लगने वाले टीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikram Thakur

Recommended News

Related News