‘हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 70 लाख 46 हजार हुई’

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 08:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा इलैक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमीशन (एच.ई.आर.सी.) ने आज हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यू.एच.बी.वी.एन.) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डी.एच.बी.वी.एन.) द्वारा वाॢषक राजस्व आवश्यकता (ए.आर.आर.) की पिटीशनस पर वर्चुअल पब्लिक हियरिंग करके जनता और बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज कीं। उल्लेखनीय है कि वीरवार को सुबह के वक्त यू.एच.बी.वी.एन. की पब्लिक हियरिंग थी और दोपहर बाद डी.एच.बी.वी.एन. की जन सुनवाई थी।

आयोग के सदस्य प्राविंद्रा सिंह चौहान और सदस्य नरेश सरदाना ने दोनों पक्षों के सुझाव व आपत्तियों को ध्यान से सुना। आयोग के समक्ष सुबह के वक्त यू.एच.बी.वी.एन. ने पावर प्वाइंट प्रैजैंटेशन के माध्यम से अपना पूरा वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, उसके बाद यू.एच.बी.वी.एन. के एम.डी. शशांक आनंद ने निगम की तरफ से अपनी बात रखी, इस पर एच.ई.आर.सी. के सदस्य प्राविंद्रा सिंह चौहान और सदस्य नरेश सरदाना ने स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता शिकायत केंद्र, बिजली बिङ्क्षलग कलैक्शन सहित कई विषयों पर यू.एच.बी.वी.एन. के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

 


‘सुझाव और आपत्तियों को दर्ज किया’ 
वर्चुअल पब्लिक हियरिंग में जनता की तरफ से भी आए सभी सुझाव और आपत्तियों को ध्यान से सुना गया और उनको दर्ज किया गया। इसके उपरांत दोपहर बाद तीन बने डी.एच.बी.वी.एन. की पब्लिक हियरिंग हुई, डी.एच.बी.वी.एन. की तरफ से भी पावर प्वाइंट प्रैजैंटेशन के माध्यम से आयोग के सम्मुख पूरा लेखा जोखा पेश किया गया। हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 70 लाख 46 हजार हो गई है, इसमें यू.एच.बी.वी.एन. के 32 लाख 84 हजार तथा डी.एच.बी.वी.एन. के 37 लाख 62 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। 
‘लंबित कनैक्शनों को जारी करने के निर्देश’ 
डी.एच.बी.वी.एन. के एम.डी. बलकार सिंह जब आयोग को डी.एच.बी.वी.एन. के बिजली उपभोक्ताओं का पूरा ब्यौरा पेश कर रहे थे, तो आयोग ने उनसे नए लंबित कनैक्शनों को भी जारी करने के निर्देश दिए। बताया गया था कि 1 अक्तूबर 2020 को यू.एच.बी.वी.एन. के पास 60,587 तथा डी.एच.बी.वी.एन. के पास 24,058 नए बिजली उपभोक्ताओं के नए कनैक्शन की सूची लंबित थी। वहीं, आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए और अधिक कारगर एवं बेहतरीन ढंग से काम करने के लिए कहा ताकि बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
इससे पहले 21 जनवरी को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एच.वी.पी.एन.) और हरियाणा बिजली उत्पादन निगम (एच.पी.जी.सी.एल.) की भी ए.आर.आर. की पिटीशनस पर वर्चुअल पब्लिक हियरिंग हो चुकी है। वर्चुअल पब्लिक हियरिंग में सभी ने अपनी-अपनी बात रखी, वहीं आयोग के कोर्ट रूम में वर्चुअल पब्लिक हियरिंग के दौरान निदेशक (टैरिफ) संजय वर्मा, निदेशक (तकनीकी) वीरेंद्र सिंह तथा आयोग के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News