अब फल व सब्जियों की बिक्री में अधिक मुनाफा वसूलने पर वैंडर्स पर होगी सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 12:15 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : फल-सब्जियों की बिक्री में लोगों से अधिक मुनाफा अब वैंडर्स नहीं वसूल पाएंगे, क्योंकि मार्किट कमेटी ने इनकी रेट लिस्ट में सुधार करते हुए फलों और सब्जियों के दामों को कम किया है। साथ ही मार्केट कमेटी की ओर से वेंडर्स को तय रेट लिस्ट से अधिक पैसे नहीं वसूलने की हिदायत भी दी है।

आपको बता दें क‌ि कोरोना के कारण शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। घरों में बंद लोगों को यू.टी. प्रशासन की ओर से सी.टी.यू. की बसों से फल, सब्जियों की सप्लाई की जा रही है। इस कार्य के लिए प्रशासन के द्वारा 300 से अधिक वैंडरों को लगाया गया है। 

लोगों ने कई बार वैंडरों पर मनमाना रेट वसूलने की शिकायत की थी जिसके चलते ही मार्किट कमेटी ने कार्रवाई करते हुए प्रतिदिन तय होने वाली रेट लिस्ट के दामों में 30 से 40 फीसदी की गिरावट कर दी है। मार्किट कमेटी की ओर से वैंडर्स को यह चेतावनी दी है कि यदि लोगों से तय रेट से अधिक पैसे लिए जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News