‘एस.डी.ई. व जे.ई. को कारण बताओ नोटिस’

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 12:56 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ के सैक्टर-21 में रोड गली के निर्माण कार्य स्थल पर लापरवाही का पता चलने के एक दिन बाद निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने पंजाब सिविल सर्विस के नियम 10 के तहत एस.डी.ई. और जे.ई. को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पाया गया कि सैक्टर-21 में सड़क गली के निर्माण का कार्य मैसर्स वकील यादव (ठेकेदार) को दिया गया, जिन्होंने आम जनता की सावधानी के लिए क्षेत्र के चारों ओर किसी भी प्रकार के साइन बोर्ड लगाए बिना खोदी गई सड़क को छोड़ दिया, जिससे उस सड़क से गुजरने वाली आम जनता को खतरा होता है।

 


इस पर संज्ञान लेते हुए निगम कमिश्नर ने जिम्मेदार दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और साथ ही उक्त ठेकेदार को कारण बताओ भी जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


दिन में एक बार हर साइट का दौरा करें अधिकारी
निगम कमिश्नर ने इंजीनियरिंग विंग को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण के प्रत्येक स्थल का प्रतिदिन कम से कम एक बार जे.ई. या एस.डी.ओ. द्वारा दौरा किया जाएगा। साथ ही शहर की सीमा के भीतर शुरू किए गए सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।


काम अधूरा छोडऩे वाले ठेकेदार को भी नोटिस
निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने हल्लोमाजरा में भी निर्माण कार्य स्थल पर काम अधूरा छोडऩे के अलग मामले में ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। व्हाट्सएप ग्रुप में आई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। यहां पर भी एस.डी.ई. और जे.ई. से जवाब-तलब किया गया है। यह कार्रवाई भी हस्तक्षेप के बाद की गई। यहां पर भी बिना कोई साइन बोर्ड लगाए सड़क खोद कर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया जो आवाजाही वालों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। गलियों में भी स्थिति बदहाल पाई गई। कई जगह पेवर ब्लॉक उखड़े पाए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News