नगर निगम 150 डिफाल्टरों को रोजाना भेज रहा नोटिस

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र):  नगर निगम ने शहर में करीब 16 हजार कर्मिशयल प्रॉपर्टी के डिफाल्टरों को फाइनल नोटिस जारी कर दिया है। इसके बावजूद इनमें से अधिकतम डिफाल्टरों ने अपनी बकाया राशि क्लीयर नहीं की है। यही कारण है कि निगम ने अब इन्हें रिमाइंड भेजना शुरू कर दिया है। रोजाना करीब 150 डिफाल्टरों को रिमाइंडर भेजा जा रहा है, लेकिन अगर इसके बाद भी ये बकाया राशि क्लीयर नहीं करते हैं, तो निगम द्वारा इनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी की जाएगी। 

 

इसकेअलावा रैजिडैंशियल प्रॉपर्टी के डिफाल्टरों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। टैक्स क्लीयर न करने पर जल्द निगम इनके पानी के कनैक्शन क ाटने शुरु कर देगा। इस संबंध में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 16 हजार कर्मिशयल प्रॉपर्टी व 15 हजार रैजिडैंशियल प्रॉपटी के डिफाल्टरों के खिलाफ वह कार्यवाई कर रहे हैं। 

 

सैक्टर-19, 22, 34, 35, 44 व 46 के अधिकतम अलॉटियों को नोटिस दिया गया है। इनमें से ज्यादातर को रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। अगर वह रिमाइंडर के बाद ये टैक्स जमा करवाते हैं तो ठीक है नहीं तो वह कार्रवाई शुरू कर देंगे। बता दें कि रैजिडैंशियल प्रॉपर्टी से निगम ने इस साल के लिए 8.44 करोड़ के रिकवरी करनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News