रात से गायब युवक की सुबह पार्क में मिली लाश

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 08:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : रामदरबार फेज-1 में रहने वाले एक युवक की रविवार सुबह इलाके के ही बस स्टैंड के पास मौजूद पार्क में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पार्क में सैर करने आए लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और युवक को जी.एम.सी.एच. 32 पहुंचाया।

 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामदरबार फेज-1 में रहने वाले 26 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। मृतक सैक्टर-8 के एक नामी सैलून में काम करता था और यहां परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने शव का कोरोना टैस्ट कराते हुए अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान  नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल सकेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News