किसानों के खातों में सीधे भेजे 7513 करोड़ रुपए: दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के गेहंू का एक-एक दाना एम.एस.पी. पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर करके सीधा उनके बैंक खातों में भेजा रहा है। अभी तक 7513.62 करोड़ रुपए किसानों के खाते में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। डिप्टी सी.एम. ने बताया कि 1 अप्रैल से लेकर 15 मई तक सरकार की विभिन्न एजैंसियों द्वारा कुल 41,40,135 मीट्रिक टन गेहंू की खरीद की गई जबकि पुन: 16 मई से आरंभ की गई खरीद के बाद 23 मई तक 6,441 मीट्रिक टन गेहंू किसानों से खरीदा गया, अर्थात अभी तक कुल 41,46,576 मीट्रिक टन गेहंू की खरीद की जा चुकी है।

 


दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि रबी-2022 की फसल गेहंू की खरीद का पैसा फसल की खरीद होने के 72 घंटे के अंदर-अंदर किसान के बैंक खाता में ट्रांसफर हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया तथा किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

 


डिप्टी सी.एम. ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद के लिए 92 मंडियों तैयारी की गई थी। जबकि गेहंू के लिए 411 मंडियां, चना के लिए 11, जौ की खरीद के लिए 25 मंडियों में पूरे प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक रबी की फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदा गया। इन फसलों में सरसों को 5,050 रुपए प्रति किं्वटल, गेहंू को 2,015 रुपए प्रति किं्वटल, चना को 5,230 रुपए प्रति किं्वटल तथा जौ को 1,635 रुपए प्रति किं्वटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विभिन्न खरीद एजैंसियों द्वारा खरीदा गया।

 


उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद खाद्य, आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, चना की खरीद हैफेड, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम तथा जौ की खरीद खाद्य, आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम एजैंसी द्वारा की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News