बारिश ने बढ़ाई ठंडक, दोपहर तक 17.8 एम एम बारिश, 8.30 तक निकलेगा चांद

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 04:10 PM (IST)

चंडीगढ़/रवि पाल ।रविवार को सुबह एकाएक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। हालाकि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि शहर के साथ साथ पंजाब और हरियाणा के नॉर्दन एरिया में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। दोपहर तक शहर में 17.8 एम एम बारिश विभाग ने रिकार्ड की है। अभी तक अक्तूबर में कुल बारिश 24.6 हो चुकी है। 
मौसम विभाग की माने तो नॉर्दन एरिया में बारिश ज्यादा हो रही है। वही पहाड़ों पर इसका असर ज्यादा रहेगा। सोमवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। 

 

8.30 तक निकलेगा चांद 
विभाग ने बताया कि चांद रात 8.30 बजे तक शहर में निकल जाएगा। जबकि 9 बजे तक अच्छी तरह दिखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ravi pal

Recommended News

Related News