जिंदगी की जंग हारे उडऩ सिख मिल्खा सिंह

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 11:55 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल) : पी.जी.आई. में भर्ती उडऩ सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) की शुक्रवार रात 11.24 बजे मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोविड नैगेटिव भी आ गई थी मगर बावजूद इसके उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्हें पी.जी.आई. के कार्डियक सैंटर में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। 

 


मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। हालत खराब होने के बाद पहले उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद वह सैक्टर-8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे। 3 जून को उनकी तबीयत एक फिर बिगड़ गई। ऑक्सीजन लैवल गिरने के बाद उन्हें पी.जी.आई. के कोविड हॉस्पिटल में लाया गया। इसके बाद यहीं उनका इलाज चल रहा था।  


3 दिन पहले पत्नी हार गई थी कोरोना से जंग
मिल्खा की पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित थी। उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। 13 जून को कोविड के कारण स्थिति बिगडऩे पर उनकी मौत हो गई थी। मिल्खा सिंह पी.जी.आई. में एडमिट में होने की वजह से संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News