यू.टी.प्रशासन ने शहर में बनाए 59 माइक्रो कंटेनमैंट जोन

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 04:43 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। शहर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते ही यू.टी. प्रशासन ने भी सावधानी स्वरूप माइक्रो कंटेनमैंट जोन की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को प्रशासन की तरफ से कुल 59 माइक्रो कंटेनमैंट जोन बनाए। 

 


इन सैक्टरों में बनाए माइक्रो कंटेनमैंट जोन
कंटेनमैंट जोन मलोया, सैक्टर-33, 44, 43, 42, 61, 32, 41, 38, 37, डड्डूमाजरा 
कॉलोनी, 49, 50, 51, 46, 19, 20 और मनीमाजरा आदि एरिया में बनाए गए हैं। डी.सी.की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार इलाके को सैनीटाइज किया जाएगा। मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का खासतौर पर ध्यान रखने के लिए आदेश जारी किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News