युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 08:40 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आयोजन के दृष्टिगत केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों के एक दल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, खेल विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे। अधिकारियों के दल ने मुख्यमंत्री को खेलो इंडिया से संबंधित प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि खेलों के संबंधित प्रबंधकों द्वारा अपने-अपने आयोजन स्थलों के साथ-साथ उपलब्ध बुनियादी ढांचे एवं उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया है।


दूसरी तरफ, तैयारियों को लेकर पंचकूला में खेल के कम्पीटीशन मैनेजरों की प्रतियोगिता प्रभारियों के साथ बैठक हुई। खेल विभाग के निदेशक एस.एस. फुलिया ने बताया कि बैठक में खेल मैदानों से संबंधित सभी सूचियों का आदान प्रदान किया गया एवं खेल मैदानों में किए वाले सुधारों पर भी चर्चा की गई और उनके सुझावों के बारे चर्चा की गई। खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में 5 स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग में करीब 5000 युवा हिस्सा लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News