रैपिड-आर.टी.पी.सी.आर. के बाद ही होगी सरकारी अस्पताल की ओ.पी.डी. में एंट्री

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 02:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : शहर में बढ़ते कोविड के मामलों को देख सोमवार से जी.एम.एस.एच. और जी.एम.सी.एच. में कोविड टैस्टिंग के बाद ही ओ.पी.डी. में एंट्री हो पाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ऑर्डर भी निकाले थे।


वहीं, पी.जी.आई. में टैस्टिंग को लेकर सोमवार को मीटिंग होगी। पी.जी.आई. डायरैक्टर डा. सुरजीत सिंह ने बताया कि बैठम में कमेटी तय करेगी कि हर मरीज की टैस्टिंग होगी या नहीं। टैस्टिंग को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। रोजाना ओ.पी.डी. में उतने ही मरीज रजिस्टर हो रहे हैं जितने कोविड से पहले होते थे। ऐसे में इतने मरीजों का आर.टी.पी.सी.आर. या रैपिड कर ओ.पी.डी. में भेजना बहुत मुश्किल हो जाएगा। पी.जी.आई. ओ.पी.डी. में करीब 7 हजार मरीज रजिस्टर हो रहे हैं। डॉक्टर्स की मानें तो हर मरीज की टैस्टिंग में बहुत वक्त लगेगा और यह आसान नहीं होगा।


कोरोना के 5 केस, पॉजिटिविटी रेट 0.46 प्रतिशत
रविवार को भी कोरोना के 5 केस कन्फर्म हुए। सैक्टर-4, 15 और मौलीजागरां से केस कम्फर्म हुए हैं। मरीजों में 1 महिला और 4 पुरुष हैं। शनिवार को भी 5 केस कन्फर्म हुए थे।
वहीं, रविवार का पॉजिटिविटी रेट 0.46 प्रतिशत दर्ज हुआ। तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 54 तक पहुंच गई है, जबकि मरीजों की कुल संख्या 65448 है। अभी तक 820 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है। एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट देखें तो वह 0.51 प्रतिशत दर्ज हुआ है। 24 घंटे में 1095 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

हैल्थ डिपार्टमैंट किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता 
जी.एम.एस.एच. और जी.एम.सी.एच. ओ.पी.डी. में आने वालों मरीजों के रैपिड और आर.टी.पी.सी.आर. दोनों टैस्ट होंगे। रैपिड की रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में आ जाएगी। जो नैगेटिव आने के बाद ही मरीज डॉक्टर को दिखा पाएगा। अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो आर.टी.पी.सी.आर. की रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। अचानक केस बढऩे के साथ ही हैल्थ डिपार्टमैंट किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता। इसी को देखते हुए डिपार्टमैंट ने टैस्टिंग बढ़ा दी है। डॉक्टर्स की मानें तो इस वक्त टैस्टिंग और ट्रैसिंग थोड़ी आसान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News