टीवी या मोबाइल पर चांद की प्रतिमा देख कर व्रत खोल सकती हैं सुहागिन महिलाएं

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़, मीनाक्षी। करवा चौथ पर आज व्रत रखने वाली हर सुहागिन महिला चांद का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। चांद देखने के बाद ही वह अपना व्रत तोड़ती है। महिलाएं पति के मंगल एवं दीघार्यु की कामना के लिए निर्जला रहकर इस व्रत को रखती हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र के साथ उसकी सफलता, समृद्धि की भी चौथ माता से प्रार्थना करती हैं। इस व्रत में चांद का बहुत अधिक महत्व हैं।

 

आज सुबह से हो रही झमाझज बारिश के कारण सुहागिन महिलाओं के मन में सवाल उठ रहा होगा की क्या आज शुभ मुहूर्त में चांद निकलेगा या नही। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 20 गुग्गा माढी के प्रमुख पंडित किशोरी से बात की। पंडित किशोरी ने कहा चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय: 8:35 बजे का है लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार नही होता तो भी सुहागिन महिलाएं टीवी या मोबाइल पर चांद की प्रतिमा देख कर अपना व्रत खोल सकती है वही जीरकपुर के पंडित संजीव शर्मा ने कहा कि चांद अपने समय पर पूर्व दिशा में निकलेगा लेकिन बारिश में बादल छाए होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि चांद का दीदार न हो सके तो भी सुहागिन महिलाएं चांद की प्रतिमा देख कर अपना व्रत खोल सकती है।


वही पंडित मदन गुप्ता सपाटू ने बताया की सबसे पहले भगवान शिव के मस्तक पर मौजूद चंद्र के दर्शन करके अर्क दे सकती हैं सुहागिनें या  प्लेट पर चावल अथवा सफेद चंदन से भी चंद्र की आकृति बना कर उन्हें अर्क दिया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Meenakshi Uniyal

Recommended News

Related News