लाखों श्रद्धालु करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 12:57 AM (IST)

चंडीगढ़, (मीनाक्षी): एक मार्च को महाशिवरात्रि के चलते श्री शिव मंदिर महादेवपुर सकेतड़ी में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शिव मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 28 फरवरी को रात 10 बजे से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचने शुरू हो गए। रात 12 बजे से नियमित तौर पर मत्था टेकने के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरीटेवल ट्रस्ट महादेवपुर सकेतड़ी प्रबंधन समिति के प्रधान के.डी. शर्मा, सैक्रेटरी विनोद शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राकेश संगर ने बताया कि रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं को शिवजी के दर्शन करवाए जाएगे।

 

जल धारा के लिए विशेष रूप से गंगाजल/गड़वी की व्यवस्था मंदिर मेें की गई है। मंदिर के कपाट खुलते ही दूध, जल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित होना शुरू हो गया। मंदिर कमेटी की तरफ से 200 क्विंटल दूध, 35 हजार केले, 35 हजार बोरियां बेर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा और इतना ही प्रसाद श्रद्धालुओं द्वारा भी मंदिर में चढ़ाया जाता है। इसके अलावा मंदिर की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मन्दिर में लडिय़ां भी लगाई गई हैं, इसके अलावा मंदिर के साथ लगते पहाड़ों को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। 

 

 

3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना 
इस बार लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिनकी सुविधा के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए हैं। 1 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे तक हवन, 10 से 6 बजे तक संर्कीतन, रात को भगवान शिव की चार पहर में विधिवत रूप से की जाएगी। पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है और प्राइवेट सेवादार भी उपस्थित रहेंगे। आने वाले श्रद्धालओं की सुविधा के लिए चंडीगढ़, मनसा देवी एवं कैंबवाला वाले रास्ते पर पाॢकग की व्यवस्था होगी। कतार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में अस्थाई रूप से शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, मुफ्त जूता घर सेवा भी चलाई गई है। 
सनातन धर्म सभा मंदिर पंचकूला सैक्टर-10 में सुबह 4 बजे दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर के प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव संजय आहूजा, संरक्षक एसके शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने कहा कि मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है और सभी प्रबंध किए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News