विश्व धरोहर, धार्मिक स्थल, जंगल टूरिज्म और एडवैंचर का उत्तम समावेश मध्य प्रदेश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 08:04 PM (IST)

जीरकपुर,(ब्यूरो) : विरासत का धनी, खूबसूरत नजारों से लबरेज, खजुराहो के मंदिरों की अद्भुत शिल्पकला के लिए मशहूर और 3 यूनैस्को हैरिटेज के अलावा देश के सर्वाधिक अभ्यारण्यों वाला प्रदेश है मध्य प्रदेश। अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो न तो यहां लोकेशनों की कमी है, न सुविधाओं की। हालांकि कोरोना से पहले एक साल में यहां आठ करोड़ डोमैस्टिक और इंटरनैशनल टूरिस्टों ने प्रदेश की खूबसूरती को निहारा, मगर कोरोना काल में एक गैप के बाद एक बार फिर पर्यटकों ने प्रदेश की ओर रुख किया है। सरकार भी इसे प्रोमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। पर्यटन को प्रोमोट करने के लिए सालभर का कैलेंडर तैयार है। कार्यक्रमों की  लिस्ट बन चुकी है और साइकिलिंग, मैराथन और ट्रैकिंग के चाहवानों के लिए भी यहां कई कुछ है।
 

 

12 महीने पर्यटन की पूर्ण गतिविधियां
बुधवार को जीरकपुर में मध्य प्रदेश के टूरिज्म के बारे में एक शो का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश में व्यापक पर्यटन संभावनाओं को घूमने फिरने के शौकीन पंजाबियों से अवगत करवाना था। शो का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरैक्टर युवराज पड़ोले और जी.एम. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग तीन लाख आठ हजार स्क्वेयर किलोमीटर वाले भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य के कोने-कोने में बारह महीनों पर्यटन की पूर्ण गतिविधियां हैं। मध्य प्रदेश राजमार्ग और रेलमार्ग द्वारा देश के कोने कोने से जुड़ा हुआ है।
 

औरझा और मांडू यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है
युवराज पड़ोले ने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी संपदा यहां के जंगल और बाघ हैं। प्रदेश में लगभग 94 हजार स्क्वेयर किलोमीटर में देश के सर्वाधिक अभ्यारण्य हैं। इनमें 11 नैशनल पार्क, जिनमें 7 टाईगर रिजर्व शामिल हैं, 24 वाइल्ड लाइफ सैंचुरी शामिल हैं।
यूनेस्को से मान्यता प्राप्त विरासतों में खजुराहो के मंदिरों की शिल्पकला, सम्राट अशोक द्वारा बनाया गया विश्व शांति का प्रतीक सांची स्तूप और प्री हिस्टोरिक काल की पेंटिंग विरासत की धनी भीमबेठिका हैं। समृद्ध विरासत के चलते औरझा और मांडू को भी यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।
 

 

 नैशनल और इंटरनैशनल फैस्टीवल की भी धूम
पड़ोले के अनुसार देश के पारम्परिक पंचाग कैलेंडर में मनाए जाने उत्सवों के बीच पर्यटन विभाग ने वर्ष के सभी मौसमों में स्टेट, नैशनल और इंटरनैशनल लैवल के फैस्टीवल आयोजित किए हैं जिनमें औरझा, मांडू, गांधी सागर, इंटरनैशनल खजुराहो डांस फैस्टीवल, तानसेन म्यूजिक फैस्टीवल, जल महोत्सव और मानसून में करवाने जाने वाले पचमढ़ी मानसून मैराथन एवं टूर डी सतपुड़ा आदि प्रमुख हैं।
एमपी टूरिज्म के एम.डी. एस. विश्वनाथन और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिओ शेखर शुक्ला के अनुसार गत सप्ताह ही मध्य प्रदेश को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण प्रदेश की खूबसूरती, व्याप्त सुविधाएं और सरकार द्वारा अनुमति के लिए सिंगल विंडो प्रणाली ने फिल्म मेकर्स से लेकर वैब सीरीज को सदैव आकर्षित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News