हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लग रही लोगों की लंबी कतारें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 12:52 AM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों  (एच.एस.आर.पी.) और कलर कोडेड स्टिकरों को लगाने के लिए डेट बढ़ाने के बावजूद रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) ऑफिस के वैंडरों के पास लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

 


बता दें कि आर.एल.ए. ऑफिस सैक्टर-17 और एस.डी.एम. (ईस्ट) ऑफिस में नंबर प्लेट लगाने के लिए रोजाना लोगों की लाइनें लग रही हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने मौजूदा सी.एच.01 बी.के. सीरीज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2021 तक बढ़ा दी थी, फिर भी यहां भीड़ जुटनी जारी है। बता दें कि सी.एच.01 बी.के. के वाहनों के पंजीकृत मालिक एच.एस.आर.पी. और आर.एल.ए. ऑफिस सैक्टर-17, एस.डी.एम. (साऊथ) स्पोट्र्स कॉम्प्लैक्स सैक्टर-42 और एस.डी.एम. (ईस्ट) में अपने वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर के लिए आवेदन कर सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News