लोहड़ी के मौके स्टूडैंट सैंटर पर PU के वी.सी. ने डाला भंगड़ा

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 08:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि हंस): पी.यू. में शुक्रवार को स्टूडैंट सैंटर पर लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान पी.यू. के.वी.सी. प्रो. अरुण ग्रोवर ने लोहड़ी जलाई और भंगड़ा डाला। वहीं स्टूडैंट सैंटर पर डी.जे. की धुनों पर स्टूडैंट ने भी जमकर डांस किया।  इस अवसर पर रजिस्ट्रार कर्नल जी.एस. चड्ढा , डी.यू.आई. मीनाक्षी मल्होत्रा, सीनेटर प्रो. रजत संधीर ने  भी भंगड़ा डाला। 

हिंदी विभाग में  लोहड़ी

वहीं पी.यू.के हिन्दी-विभाग में लोहड़ी उत्सव मनाया गया।  लोहड़ी पर ईवनिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. गुरपाल सिंह संधू ने मुखयातिथि शिरकत की। इस दौरान केक खाने और डांसिंग चेयर दो प्रतियागिताएं करवाई गईं।  जिनमें सुकृति, जगदीश और जसपाल विजेता रहे। वहीं शिक्षा विभाग से प्रो. नंदिता सिंह, हिन्दी-विभाग से प्रो. नीरजा सूद, प्रो. बैजनाथ प्रसाद, प्रो. सत्यपाल सहगल,  डॉ. अशोक कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।

एन.एस.एस. ने मनाई लोहड़ी

वहीं एन.एस.एस. की ओर से  नैश्रल यूथ-डे  और लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान पी.यू. में साफ -सफाई रखने के लिए हॉर्टीकल्चर विभाग के 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रोग्राम को-आर्डीनेटर नवदीप शर्मा,एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर  डा. अनुप्रीत मावी और गौरव गौड़ खासौतर से उपस्थित  थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News