अटैंडैंस 75 प्रतिशत से कम होने पर नहीं दिया दाखिला तो स्टूडैंट्स ने शुरू की हड़ताल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 02:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव): अटैंडैंस कम होने की वजह से स्टूडैंट्स को बी.ए. फाइनल ईयर में दाखिले देने एस.डी. कॉलेज-32 प्रशासन ने मना कर दिया। इसी कारण करीब 50 स्टूडैंट्स गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। बता दें कि शहर के कॉलेज और स्कूलों में पूरे साल में 75 प्रतिशत की हाजिरी जरूरी होती है। ऐसा न होने से स्टूडैंट्स को दाखिला लेने में परेशानी झेलनी पड़ती है। 

 

इस हड़ताल में कॉलेज छात्र चुनाव में जीत करने वाला छात्र संगठन भी बैठा गया है। संगठन जिन स्टूडैंट्स के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं उन्हें कॉलेज प्रशासन ने बी.ए. थर्ड ईयर में दाखिला देने से मना कर दिया है, इसलिए क्योंकि उनकी हाजिरी कम थी। इसी विरोध के चलते स्टूडैंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं प्रशासन ने कहा कि स्टूडैंट्स पूरे सालभर क्लास में पढ़ाई करने के लिए नहीं आते हैं और जब दाखिला नहीं मिलता तो हंगामा करना शुरू कर देते हैं। 

 

एस.डी.सी.यू. छात्र संगठन के सदस्य ने बताया कि 40 से 50 बच्चों की बी.ए. सैकेंड ईयर के चौथे समेस्टर में अटैंडेंस शॉर्ट थी। प्रशासन ने बी.ए. थर्ड ईयर में इन्हें दाखिले को ब्लॉक कर दिया है। प्रशासन छात्रों की बात भी नहीं सुन रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News