एक करोड़ रिश्वत मामला : ए.आई.जी. आशीष कपूर और ए.एस.आई. का पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ाया

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 06:36 PM (IST)

मोहाली, (संदीप): अदालत ने 1 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. आशीष कपूर और सहआरोपी ए.एस.आई. हरजिंदर का 3 दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने 4 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों को पुन: अदालत में पेश कर जांच का हवाला देते हुए 7-7 दिन के रिमांड की मांग की। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों के 3-3 दिन के रिमांड को मंजूरी दे दी। केस में डी.एस.पी. इंटेलिजैंस पवन कुमार को भी आरोपी बनाया गया है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि विजिलैंस ब्यूरो ने उपरोक्त तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की धारा 420, 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार अदालत में पेश किए जाने से पूर्व विजिलैंस टीम ने सरकारी अस्पताल में आरोपी ए.आई.जी. आशीष कपूर और ए.एस.आई. हरजिन्दर सिंह का मैडीकल करवाया। अदालत में दलील देते हुए विजिलैंस टीम ने कहा कि अभी केस में आरोपी डी.एस.पी. की गिरफ्तारी भी की जानी है। इसके चलते ही रिमांड की जरूरत है। इस दौरान टीम ने आरोपियों के 7-7 दिन के रिमांड की मांग की।

 

 

वहीं, दूसरी तरफ आरोपियों की तरफ से पेश वकील ने विजिलैंस द्वारा मांगे गए रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों के 3-3 दिन का रिमांड मंजूर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News