हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामला:15 लाख में हुई थी डील, पुलिस ने 5 कैंडिडेट्स किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 01:48 PM (IST)

पंचकूला,(चंदन): हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में दिन प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने एक और एफ.आई.आर. दर्ज कर 5 कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया है जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अरोपी की पहचान नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दिन में गिरफ्तार 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सैक्टर-5 स्थित परेड ग्राऊंड में सिपाही पद की भर्ती चल रही है। वहां हर रोज फिजिकल मेजरमैन्ट टैस्ट कोकरीब 1500 अभ्यार्थी आते हंै। पुलिस को सुमित कुमार प्राइवेट सैक्रेटरी हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन बोर्ड ने मिलकर सूचना दी कि कई लड़के जिनके नाम राहुल जिला हिसार, कुलदीप जिला हिसार,नवीन कुमार जिला झज्जर व विकास जिला सोनीपत निवासी पी.एम.टी. टैस्ट के लिए आए हैं। उनके फिंगर पिं्रट्स मैच नहीं हुए।

 

 

पुलिस पेपर देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी
पूछताछ में राहुल ने बताया कि 31 अक्तूबर, 2021 को सिपाही पद का पेपर नसीब ने दिया था जिसके लिए 15 लाख में बात तय हुई थी। उसने मेरा पेपर नीलोखेड़ी में दिया था। विकास ने बताया कि 1 नवम्बर को सिपाही पद का पेपर दोस्त ने किसी और से दिलवाया था। उसकी बात 5 लाख में तय हुई थी। नवीन ने बताया कि 2 नवम्बर, 2021 को सिपाही पद का पेपर अम्बाला में किसी अन्य ने दिया था। उसकी बात 15 लाख में तय हुई थी और कुलदीप का पेपर 1 नवम्बर को अम्बाला में रामफल शर्मा ने किसी अन्य व्यक्ति से दिलवाया था। उसकी 8 लाख रुपए में बात हुई थी। आरोपियोंं ने एच.एस.एस.सी. विभाग के साथ भर्ती प्रकिया में धोखाधड़ी की है। आरोपियोंं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति ने पेपर दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर पेपर देने वाले आरोपियों की तलाश मेें जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News