दर्दनाक सड़क हादसे में 27 साल के युवक की मौत, घर वाले ढूंढ रहे थे रिश्ता

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 08:46 PM (IST)

मोहाली (टक्कर): सोमवार को कुहाड़ा रोड पर गांव रजूल बस अड्डे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक नौजवान युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सुखवीर सिंह सनी (27) पुत्र राजिंदर सिंह निवासी सुंदर मार्कीट माछीवाड़ा के रूप में हुई है। हादसे में 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। 

जानकारी अनुसार सुखवीर सिंह बाइक से कुहाड़ा से माछीवाड़ा की ओर आ रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सुखवीर सिंह सनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को 108 एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।  

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कूंमकलां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक सुखवीर डी.जे. का काम करता था। सुखवीर सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी और घर वाले उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News