प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले को 12 साल कैद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 11:10 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : एन.डी.पी.एस. मामले में जिला अदालत ने अशोक को दोषी करार देते हुए 12 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख जुर्माना भी लगाया गया है। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने वर्ष 2017 में अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

केस के अनुसार 19 जुलाई, 2017 को क्राइम ब्रांच की टीम सैक्टर-38 में पेट्रोलिंग कर रही थी। टीम को एक युवक सड़क पर आता हुआ नजर आया। वह पुलिस को देख घबरा गया व मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो 100 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News