मनीमाजरा : शास्त्री नगर के घरों में 26 अवैध बेकरियों को शोकॉज नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीमाजरा के शास्त्री नगर में घरों में अवैध तौर पर चल रही 26 बेकरियों के मालिकों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि बेकरियों में गंदे खाद्य पदार्थ बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? इतना ही नहीं कई विभागों से एन.ओ.सी. न होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सैक्शन 56 और 63 के तहत इन्हें चालान भी इश्यू किए गए हैं। 

गंदगी में बन रही थी पैटीज, नष्ट की थी :
बुधवार को शास्त्री नगर एरिया के हँल्थ इंस्पैक्टर की अगुवाई में टीम ने बेकरियों पर रेड मारी थी। इस दौरान दो ट्रक पैटीज के जब्त कर नष्ट किए गए थे। टीम ने पाया था कि ये खाद्य पदार्थ अनहाइजैनिक कंडीशंस में यहां बन रहे थे। इन बेकरियों के पास संबंधित अथॉरिटी की ओर से फूड लाइसैंस भी नहीं हैं।

अनहाइजैनिक कंडीशंस के चलते कोरोना वायरस फैल सकता है :
नोटिस में डायरैक्टर हैल्थ व फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टैंट कमिश्नर के उस पत्र का भी हवाला दिया गया, जिसमें कहा गया है कि इन बेकरियों के यूनिटों के पास चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की ओर से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं है। उधर नोटिस में ये भी कहा गया है कि चूंकि कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं लिहाजा फैक्टरियों में अनहाइजैनिक कंडीशंस के चलते कोरोना वायरस फैल सकता है।

मकानों में चल रही बेकरियां :
एस.डी.एम. ईस्ट सुधांशु गौतम के आफिस की ओर से नोटिस में तुरंत प्रभाव से अवैध बेकरियों को बंद करने को कहा गया है। बेकरी मालिकों को 25 मार्च को दोपहर 1 बजे एस.डी.एम. कोर्ट में पेश होने का भी आदेश दिया गया है। 

इन अवैध बेकरियों में न तो फायर एग्जिट है और न ही सेफ्टी का कोई अन्य प्रावधान। नीचे बेकरियां चल रही हैं, जबकि ऊपर तीन तीन मंजिला मकान भी बने हैं। मुख्य बात यह है कि इस एरिया में बने मकान भी लाल डोरे की सीमा से बाहर बने बताए जा रहे हैं। सारी कंस्ट्रक्शन एग्रीकल्चर लैंड पर हो रखी है, जिसका अभी तक प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News