बेटा न होने पर पति ने घोंटा था गला, बेटियों संग फरार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 12:26 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत): पुलिस नेगांव सैदपुरा के छप्पड़ से मिली अज्ञात महिला के शव की पहेली सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में महिला की सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी महिला का पति फिलहाल फरार है। बता दें कि बीती 7 मई को गांव के छणप्पड़ से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का कत्ल कर शव यहां फेका गया था। जांच में सामने आया कि बेटा न होने पर महिला के पति ने उसकी हत्या की थी और अपनी दो बेटियों को लेकर फरार हो गया।

 

जानकारी देते थाना प्रभारी सहायक इंस्पैक्टर सतीद्ध सिंह ने बताया मृतका की पहचान 28 वर्षीय वीणा देवी पत्नी जगमोहन सिंह निवासी गांव खुशेपुर जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 7 मई को गांव के छप्पड़ से महिला का शव तैरता हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने गांव वासी के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखबा दिया था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतका अपने पति के साथ चार साल से गांव में किराए के घर रहती थी। उसका पति नजदीक स्थित नैक्टर लाईफ साइंस फैक्ट्री में हैल्पर था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News