20 प्रतिबंधित इंजैक्शन सहित 4 पकड़े

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 12:27 PM (IST)

मोहाली, (संदीप): सी.आई.ए. ने 4 युवकों को प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सोहाना निवासी योगेश कुमार (23), गुरजिंदर सिंह (42), गांव फैदां के रहने वाले गुरमुख सिंह (31) बुडै़ल के हरिंद्र सिंह (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने 20 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद किए हैं। 
सोहाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी नशे की लत के आदी हैं और काफी समय से तस्करी कर रहे हैं। आरोपी अम्बाला से सस्ते दामों पर प्रतिबंधित इंजैक्शन लाकर महंगे दामों पर खरड़ और मोहाली में बेचते हैं। पूरी सप्लाई चैन का खुलासा करने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

 


एस.एस.पी. नवजाोत सिंह माहल ने बताया कि सी.आई.ए. को सूचना मिली थी कि 4 युवक कार में बनूड़ से खरड़ की तरफ प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने लांडरा चौक के समीप नाकाबंदी कर एक कार को रोक कर सर्च की तो कुल 20 प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन बरामद हुए। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है जिसके सभी युवक सवार थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Sandeep

Recommended News

Related News