अब अमरीका में नीलाम हुआ हैरीटेज फर्नीचर

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 11:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): शहर की विरासत विदेशों में नीलाम हो रही है लेकिन यू.टी. प्रशासन के अधिकारी अभी भी जागने को तैयार नहीं है। सैक्टर-9 स्थित यू.टी. सचिवालय की एक कुर्सी अमरीका में एक नीलामी घर में 4.57 लाख में नीलाम हुई है।

 


हैरीटेज प्रोटैक्शन सैल के सदस्य अजय जग्गा ने इस नीलामी की जानकारी भारतीय विदेश मंत्री और अमरीका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भेजी थी लेकिन नीलामी को रोका नहीं जा सका। वर्ष 2021 में शहर के विरासती फर्नीचर की यह चौथी नीलामी थी। इस नीलामी में चंडीगढ़ की ईजी आर्म चेयर को रखा गया था, जिसकी कीमत 3.63 लाख से 5.09 लाख के बीच थी। हालांकि 4.57 लाख में इसे बेच दिया गया। अजय जग्गा ने बताया कि उन्होंने इस नीलामी की अग्रिम सूचना दी थी, ताकि स्थानीय पुलिस की सहायता से नीलामी को रोकने का प्रयास किया जा सके। अब फिर से जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में जांच करने का आग्रह किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News