‘हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 3 खिलाडिय़ों को मिलनी चाहिए’

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 01:03 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : हरियाणा सरकार द्वारा कपिल देव को राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किए जाने पर खिलाडिय़ों में काफी खुशी और उत्साह है। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अम्मू ने कहा कि प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों में से कम-से-कम तीन सीटें खिलाडिय़ों के हिस्से में होनी चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी ही खिलाडिय़ों के मुद्दे को सही तरीके से विधानसभा में उठा सकता है। 

इस दौरान उनके साथ हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रधान अनिल गोयल, गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच डॉ. संजय भारद्वाज, पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर राकेश जोली, पूर्व इंडियन ओ.डी.आई. क्रिकेटर जोगिंद्र शर्मा, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी ओम प्रकाश सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। 

द्रोणाचार्य अवार्डी एवं क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि  कपिल देव के राई विश्वविद्यालय में पहुंचने से खिलाडिय़ों को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि पहले के मुकाबले अधिक संख्या में नए खिलाड़ी भी पैदा होंगे।

अम्बाला में बन रहा इंटरनैशनल स्तर का स्टेडियम : 
खिलाडिय़ों ने कहा कि सरकार ने खेलों का बजट भी बढ़ाया है, जो लगभग 400 करोड़ तक पहुंच गया है। झज्जर में सरकार द्वारा हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अधीन क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है। अम्बाला में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम बन रहा है। इसके अलावा हिसार में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम प्रस्तावित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News