पंजाब ने पहली बार 6 माह में 10 हजार करोड़ की जी.एस.टी. वसूली का आंकड़ा किया पार : चीमा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 07:04 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत सिंह): पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने चालू वित्तीय साल के दौरान 10,604 करोड़ रुपए जी.एस.टी. के तौर पर वसूले हैं। राज्य की तरफ से जी.एस.टी. लागू होने के बाद पहली बार 6 माह में 10 हजार का आंकड़ा पार किया गया है। चीमा ने कहा कि राज्य में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जी.एस.टी. वसूली में 22.6 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय साल के पहले 6 माह के दौरान 8,650 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूली हुई थी जबकि मौजूदा साल के दौरान राज्य ने कुल 10,604 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूली के साथ 1,954 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं।

 


त्यौहारों के सीजन में जी.एस.टी. की वसूली में अच्छी वृद्धि की उम्मीद
सितम्बर 2022 के जी.एस.टी. के आंकड़ों का खुलासा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सितम्बर 2021 में 1,402 करोड़ रुपए की कलैक्शन के मुकाबले इस साल सितम्बर में जी.एस.टी. कलैक्शन 1710 करोड़ रुपए रही। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वित्तीय साल 2022-23 के लिए अपने पहले बजट में 20,550 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूली का अनुमान लगाया है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य ने पहले 6 माह में 50 प्रतिशत से अधिक की प्राप्ति की है और आने वाले त्यौहारों के सीजन के दौरान जी.एस.टी. की वसूली में अच्छे वृद्धि की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जाली बिङ्क्षलग को रोकने के साथ-साथ सभी खामियों को दूर करने के लिए पंजाब गुड्स एंड सॢवसिज टैक्स (संशोधन) बिल 2022 पंजाब विधानसभा में पास किया है, जिससे न सिर्फ व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि राज्य के अपने राजस्व में भी विस्तार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News