जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध:  जौड़ामाजरा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 07:06 PM (IST)

चंडीगढ़,(हरिश्चंद्र): पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दोहराया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सेना के जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी। यहां सैक्टर-3 स्थित वार मैमोरियल से हथियारबंद सेना झंडा दिवस को समॢपत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि सरकार ने राज्य के शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी है। सरकार ने शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया ग्रांट 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी गई है। 51 से 75 प्रतिशत दिव्यांग सैनिकों के लिए ग्रांट 10 लाख रुपए से दोगुनी कर 20 लाख रुपए कर दी गई है और 25 से 50 फीसदी दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया ग्रांट 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक कर दी गई है।

 

 


राज्य सरकार ने ‘द ईस्ट पंजाब वार अवॉर्ड्स एक्ट-1948’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है, जिसके द्वारा 83 लाभाॢथयों की वित्तीय सहायता 10,000 रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20,000 रुपए प्रति वर्ष कर दी गई है। इसके पंजाब सरकार तहत उन माता-पिता को वित्तीय सहायता के रूप में युद्ध जागीर प्रदान करती है जिनका इकलौता बच्चा या 2 से 3 बच्चों ने दूसरे विश्व युद्ध, राष्ट्रीय आपातकाल 1962 और 1971 के दौरान सेना में सेवाएं प्रदान की है। वर्तमान में इसके तहत 83 लाभार्थी लाभ ले रहे हैं।
 

 

 

डिजिटल ढंग से योगदान देने के लिए जारी किया क्यू.आर. कोड
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री ने कहा कि यह साइकिल रैली पंजाब के सभी जिलों से होकर 7 दिसम्बर, 2023 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में समाप्त होगी और इस रैली को पंजाब के राज्यपाल द्वारा फ्लैग-इन किया जाएगा। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जागरूक करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना एवं उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना, राज्य के निवासियों को झंडा दिवस के बारे में सूचित करना और उन्हें अधिक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है। जौड़ामाजरा ने झंडा दिवस फंड में योगदान देने के लिए डिजीटल ढंग से योगदान हेतु नई पहलकदमी के तहत क्यू.आर. कोड भी जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झंडा दिवस फंड में योगदान देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का अधिक से अधिक उपयोग करें और इस क्यू.आर. कोड के माध्यम से योगदान दें।

 

 

 


इस अवसर पर महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोॢसज प्रैपरेटरी इंस्टीच्यूट, माई भागो आम्र्ड फोॢसज प्रैपरेटरी इंस्टीच्यूट और एन.सी.सी. के तीनों विंग के कैडेटों ने शहीदों को सलामी दी। समारोह में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव जे.एम. बालमुर्गन, डायरैक्टर ब्रिगेडियर डा. बी.एस. ढिल्लों, डिप्टी डायरैक्टर कमांडर बलजिंद्र सिंह विर्क, पूर्व सैनिक, एन.सी.सी. कैडेट एवं रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Chandigarh

Related News